चंदौसी(संभल) शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को देर रात अक्रूर प्लाजा में छापेमारी करके आईपीएल के दिल्ली-बंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर सट्टेबाजी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.17 लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश बाबू यादव ने बताया कि रविवार की देर रात आईपीएल की सट्टेबाजी होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया की अगुवाई में टीम गठित करके अक्रूर प्लाजा में पौने दस बजे मोहित अग्रवाल के कार्यालय में छापेमारी की गई।
जहां आईपीएल के दिल्ली-बेंगलुरू की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच में रायल चैलेंजर्स बंगलुरू की बैटिंग पर सट्टेबाजी करने का मामला पकड़ा गया। यहां से गोशाला रोड निवासी मोहित अग्रवाल, गणेश कालोनी निवासी राकेश, महाजन मोहल्ला निवासी वरुण, गोपाल मोहल्ला निवासी शोभित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनके पास से 1.17 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सट्टे की पर्चियां आदि बरामद की गई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।