फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में डिप्थीरिया पीड़ित 26 बच्चे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डिप्थीरिया (गलाघोंटू) के मरीज बढ़ रहे हैं। एक माह के अंदर जिला अस्पताल में 20 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं जिले की बात करें तो 26 मरीज जिले में डिप्थीरिया के पीड़ित मिल चुके हैं। इसमें तीन बच्चों की जान भी जा चुकी है। हैरानी वाली बात यह है कि इस संक्रमण की चपेट में 10 से 14 वर्ष के बच्चे आ रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण शुरू किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग चिकित्सक डॉ. रामलाल यादव का कहना है कि एक महीने के अंदर डिप्थीरिया के मरीज सामने आए हैं। यह संक्रमण बच्चों को चपेट में जल्दी ले रहा है। बढ़ते मरीजों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। एसीएमओ कुलदीप आदिम ने बताया कि सभी बच्चे इसकी चपेट में आए हैं। इसमें तीन की मौत हो चुकी है। जिनकी मौत हुई थी। उसमें दो बच्चे दिल्ली के निवासी थे और संभल में किसी रिश्तेदार के घर आए थे। तीसरा मामला गांव जनेटा में सामने आया था, जहां बालिका की मौत हुई। बालिका के चार सितंबर को संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 12 सितंबर को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
000000000000
स्वास्थ्य विभाग चेता, टीकाकरण शुरू कराया
डिप्थीरिया के मामले बढ़ने पर बृहस्पतिवार से टीकाकरण का सात दिवसीय अभियान शुरू कराया है। इसमें नरौली, चंदौसी, बहजोई और संभल क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू कराया है। पहली कक्षा से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को यह टीकाकरण कराया जाना है। इसके लिए चार से पांच लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। एसीएमओ कुलदीप आदिम ने बताया कि 26, 27, 30 सितंबर और 1, 2 और 4 अक्तूबर को यह अभियान चलाया जाना है। तय लक्ष्य के अनुसार टीकारण किया जाएगा। जिससे इस संक्रमण से निबटा जा सके।
विज्ञापन


डिप्थीरिया के लक्षण-

सांस लेने में दिक्कत होती है।
गर्दन में सूजन हो सकती है।
बच्चे को ठंड लगती है।
संक्रमण फैलने के बाद बुखार रहता है।
खांसी आने लगती है, खांसते वक्त आवाज भी बदल जाती है।
संक्रमित बच्चे के गले में खराश की शिकायत हो जाती है।


000000
एक महीने में डिप्थीरिया के मरीजों की संख्या सामने आई है। इसमें कई गंभीर बच्चे भी थे, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह संक्रमण 10 से 14 वर्ष के बच्चों में मिल रहा है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण लक्षण के आधार पर किया जा रहा है। - डॉ. रामलाल यादव, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें