संभल। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1582 हो गए हैं। 1376 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 182 है।
सोमवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। लापरवाही बरतने पर संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।