चंदौसी। रविवार को एएसपी आफिस के दो सिपाही सहित बैंक कर्मचारी कुल 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संभल जनपद में आंकड़ा बढ़कर 1001 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।
रविवार को जिला अस्पताल में हुई रैपिड एंटीजन किट की जांच में एएसपी का आफिस के दो स्टाफ सहित पुलिस विभाग के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एएसपी आफिस के 34 वर्षीय और 43 वर्षीय कर्मचारी, संभल कोतवाली का 45 वर्षीय सिपाही, चंदौसी की आवास विकास कालोनी निवासी 12 वर्षीय किशोरी, संभल की दीपा सराय निवासी 65 वर्षीय वृद्धा,संभल की 30 वर्षीय महिला, महमूद खान सराय निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, संभल निवासी 25 वर्षीय युवक, संभल के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी 32 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय उसका भाई कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आरटी पीसीआर लैब से आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में बनियाखेडा ब्लाक के गांव बेहटा साहू निवासी 24 वर्षीय युवक, उसकी 18 वर्षीय बहन, 17 वर्षीय दूसरी बहन जांच में कोरोना संक्रमित मिली है।
चंदौसी की एसबीआई कालोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, मोहल्ला सीकरी गेट निवासी 33 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, 67 वर्षीय वृद्ध, उनका 45 वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। चंदौसी के स्टेशन रोड निवासी 30 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, उसकी 27 वर्षीय पत्नी, मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी 23 वर्षीय महिला, संभल के मोहल्ला दीपा सराय निवासी 65 वर्षीय वृद्धा कोरोना संक्रमित मिली है।