फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खर्चे का हिसाब देने में 18 प्रत्याशी फेल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चुनाव में एक-एक रुपये का हिसाब निर्वाचन आयोग की टीम को देना आसान नहीं है। नामांकन के बाद हिसाब देने में 18 प्रत्याशी फेल हो गए हैं। इन सभी को निर्वाचन अधिकारियों की ओर से नोटिस जारी किया गया है। चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों के प्रचार में हो रहे खर्चे का चुनाव आयोग के निर्देश पर व्यय टीमों के स्तर से हिसाब-किताब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहजोई कलक्ट्रेट परिसर में प्रथम लेखा मिलान किया गया। इसमें 18 प्रत्याशी अपने चुनावी खर्च का ब्योरा देने ही नहीं पहुंचे। अब इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी विजय शुक्ला ने बताया कि जिले में विधानसभा-2022 के प्रत्याशियों के खर्चे के ब्योरे की जांच की गई। इसमें असमोली विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम के प्रत्याशी शकील अहमद, आप की अंजू और निर्दलीय पवन कुमार, तौफीक व गुफरान खां, संभल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राजेश सिंघल, बसपा के प्रत्याशी शकील अहमद, आप के काशिफ खान, शिवसेना के जाहिद, निर्दलीय अजय कुमार, इकबाल, सबूर हुसैन और अंशुल जबकि चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अनिल बाबू, आप के सचिन कुमार, आजाद समाज पार्टी के रवींद्र कुमार और निर्दलीय मंजू और राजेश अपने चुनावी खर्च का ब्योरा देने नहीं पहुंचे। इन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें