फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’मोदी को रोकने को एक हो रहे घोटालेबाज’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) के तत्वाधान में रविवार को केके बैंकट हॉल पर आयोजित प्रबुद्ध, महिला शक्ति, युवा व्यवसायी सामाजिक जिला सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि देश के बड़े घोटालेबाज मोदी को रोकने के लिए एक हो रहे हैं। ऐसे में मोदी जैसे ईमानदार नेता के प्रति हम सब का भी दायित्व बनता है। घोटालेबाजों के खिलाफ हम सभी को एक होकर लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा को भारी बहुमत दिलाने में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा का नाम भले ही पिछड़ा है, लेकिन कार्य में सबसे अधिक अग्रणी है। यह भाजपा की महत्वपूर्ण कड़ी है। हम सभी को मालूम है कि देश में बड़े-बड़े घोटाले करने के आरोपी नेता गठबंधन कर नरेंद्र मोदी को हराने के उद्देश्य से एक मंच पर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपने देश को घोटालों व घोटाले करने वालों से बचाने के लिए नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज कुमार ठाकरे ने कहा कि कोलकाता में जिस तरह देश के बड़े भ्रष्टाचारी व घोटालेबाज एकत्र हुए, उससे देश कोे खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

इस खतरे से देश के मतदाता ही निपट सकते हैं। हमें 2019 में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलानी होगी। तभी इन भ्रष्टाचारियों की सही जांच हो पाएगी।
इसमें मुकेश सैनी, इंदूरानी, पुष्पेंद्र यादव, देवेश मौर्य, राजेश पाल, राजेंद्र श्रीमाली, हरि बाबू खड़गवंशी, योगेंद्र यादव, टिंकू कश्यप, केशव कश्यप, अर्जुन वाल्मीकि, तरुण नीरज, डा. टीएस पाल आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बनियाखेड़ा की ब्लाक प्रमुख महेंद्री देवी ने की और संचालन सुखवीर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें