फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 1631 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। रविवार को जिले के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें 62 चिकित्सकों व 125 पैरा-मेडीकल स्टाफ की ओर से कुल 1631 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। इस दौरान 677 पुरुष समेत 661 महिला व 293 बच्चों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में 277 लोगों की एंटीजन टेस्ट किट से कोरोना की जांच की गई। इसमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव मिलीं। वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के तहत 62 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
सीएमओ ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए हेल्प डेस्क व बुखार व खांसी के मरीजों को देखने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए। इस बीच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पंकज कुमार बिश्नोई समेत जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार राठौर व सहायक शोध अधिकारी संजीव कुमार ने स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें