फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई 16 मिमी बारिश, आज बादल छाए रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। गुरुवार की रात रुक-रुककर बूंदाबादी हुई। शुक्रवार की सुबह से शाम तक बारिश के आसार बने रहे। जिले में 16 मिलीमीटर सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी दिनों में गलन बढ़ेगी, सर्दी सताएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन में बारिश व ओलावृष्टि होने के बाद रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक 16 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। कई बार दिन बारिश के आसार बने। शाम के समय घटाए भी कम हो गई। दिन के समय मध्यमगति से सर्द हवा चलती रही।
शुक्रवार को ठंड अधिक होने के कारण लोगों ने घरों में रहना ही मुनासिफ समझा।
देहात क्षेत्रों से भी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नहीं दिखी। पंतनगर विवि के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे। आगामी दिनों में मौसम सर्द रहेगा। गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें