फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट की बारिश ने मौसम बना दिया सुहावना

विज्ञापन
चंदौसी में बुधवार की सुबह हुई बारिश के दौरान गुजरती कार। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। बुधवार की सुबह हुई 15 मिनट की बारिश ने एक बार फिर मौसम सुहावना बना दिया। बच्चों ने घरों की छतों व सड़कों पर बारिस में भीगकर लुत्फ उठाया। मगर से शहर में कई स्थानों कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश होने के बाद आधा घंटा बाद सूर्यदेव निकल आए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हुई दो घंटे की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई थी। जिससे सोमवार व मंगलवार को भी मौसम सुहावना बना रहा था। बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह पौने आठ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई और सुबह आठ बजे तक जारी बनी रही। 15 मिनट का बारिश ने एक बार फिर मौसम सुहावना बना दिया। बारिश के दौरान बच्चों ने घरों की छतों व गली-मोहल्लों की सड़कों में भीगकर बारिश का आंनद लिया। वहीं 15 मिनट की बारिश के बाद शहर के स्टेशन रोड, सुभाष रोड, आवास विकास, गोशाला रोड, मुंसिफ रोड, शक्ति नगर आदि क्षेत्रों में गंदगी उत्पन्न हो गई। जिससे उक्त मार्गों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साढ़े आठ बजे सूर्यदेव ने निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें