फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 72 करोड़ की लागत से बनेंगी 96 किलोमीटर की 13 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 72 करोड़ की लागत से बनेंगी 96 किलोमीटर की 13 सड़कें 72 करोड़ की लागत से 96 किलोमीटर की 13 सड़कें बनेंगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पांच सड़कों के लिए अनुबंध किए गए हैं। शेष सड़कों के निर्माण के लिए विभाग की ओर से अनुबंध की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 72 करोड़ 36 लाख 37 हजार रुपए की लागत से 96.57 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसमें विकासखंड पंवासा में तिमरपुर चौराहे से भवानीपुर तक, मोहम्मदपुर टांडा से कैली तक, चंदौसी-संभल रोड से मगनपुर तक व टी वन से चंदायन तक, विकासखंड संभल में देहपा से मंडावली रसूलपुर व टी वन से कटौनी (मुरादाबाद-संभल रोड), विकासखंड बहजोई में एल 63 से (बदायूं-बिजनौर रोड) से बरखेड़ा-सोनक तक, विकासखंड बनियाखेड़ा में एनएच-93 से चितौरा रहोली तक व टी-3 से नगला पूर्वा तक, विकासखंड रजपुरा में भिरावटी से गुरैठा तक व हरफरी से शाहपुर तक, विकासखंड असमोली में असमोली शुगर मिल से सिरसी तक, विकासखंड गुन्नौर में गुन्नौर-गोठना रोड से चुगलिया तक सड़कों का निर्माण शामिल है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रविकांत वर्मा ने बताया कि इनमें से पांच सड़कों के निर्माण को लेकर अनुबंध हो गया है। शेष के निर्माण के लिए अनुबंध प्रक्रिया गतिमान है। अनुबंध होने से 12 माह में सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें