चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के सभागार में रविवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और आधार सुविधा केंद्र की शुरुआत भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिसोदिया ने की। उन्होंने बताया कि 109 सड़कों का लोकार्पण किया गया है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा मिलेगी।
ब्लॉक बनियाखेड़ा के सभागार में रविवार को हुए लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिसोदिया, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुंगधा सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में बनियाखेड़ा ब्लॉक की निरंतर प्रगति हो रही है। वह जनता के कार्यों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण करने का कार्य करती हैं।
वहीं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र के विकास के साथ-साथ माता-बहनों की समस्या को भी गंभीरता से लेती हैं। उन्होंने हजारों की संख्या में माता - बहनों की पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व विकलांग पेंशन को बनवाने का काम किया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, रामपाल सिंह, चंद्रसैन दिवाकर, मनोज कठेरिया, रोहित दिवाकर, चंद्रपाल सिंह चौधरी, डॉ. राजीव लोचन शर्मा, सुरेश सैनी, शिवेंद्र सिंह, शरद शर्मा, राजकुमार यादव, राजपाल राणा, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद