फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हरिद्वार गंगा में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी गुड्डू यादव (24) की रविवार सुबह आठ बजे हरिद्वार में गंगा में डूबने से मौत हो गई। गुड्डू के साथ स्नान करते समय तीन दोस्त भी डूब गए थे। जिन्हें गोताखोरों ने बचा लिया।
विज्ञापन

गांव सैमला निवासी गुड्डू के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दो वर्ष से दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करता था। शनिवार की रात अपने 15 दोस्त के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने गया था। रविवार की सुबह आठ बजे दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। तभी तीन दोस्त और गुड्डू गंगा में डूब गए आसपास में मौजूद गोताखोरों ने तीन दोस्तों को तो बचा लिया मगर गुड्डू गहरे पानी में बह गया।
रविवार की शाम पांच बजे गोताखोरों ने बेटे को गंगा से बाहर निकाला। जब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। फिर शाम को उत्तराखंड पुलिस के द्वारा गंगा में डूबने से बेटे की मौत होने की सूचना मिली थी। तभी परिजनों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। मौके पर जाकर देखा तो बेटा मृत अवस्था में मिला था। बेटा अपने पीछे दो बेटों को रो बिलखते छोड़ गया है। पत्नी का भी रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें