चंदौसी। स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के तहत जिले में 12.91 करोड़ रुपये की लागत से 10,762 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। सभी लाभार्थी चिह्नित कर लिए गए हैं तथा अब तक विभाग 4200 लाभार्थियों के खातों में पहली किश्त जा चुकी है। विभाग को शौचालयों का निर्माण दिसंबर माह तक पूरा कराना है। खास बात यह है कि शौचालय निर्माण की धनराशि इस बार सीधे लाभार्थी के खातों में जाएगी।
संभल जनपद प्रशासन के सहयोग से पहले ही ओडीएफ घोषित हो चुका है। स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के तहत इस बार फिर जिले में नए मकानों में शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। विभाग के सर्वे में जिले में दस हजार 762 नए मकान मिले हैं। विभाग ने शासन को रिपोर्ट तैयार कर भेज है। सभी लाभार्थियों के नाम, पता, बैंक अकाउंट की सूचना शासन के पास है। जिले में 12.91 करोड़ रुपये की लागत से इन शौचालयों का निर्माण कार्य होना है। इनमें 4200 लाभार्थियों के खातों में पहली किश्त भेज दी गई है। गांवों में शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर माह तक निर्माण कराना है। निर्धारित समय तक निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।