फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देने वाले बनें प्रदेश के युवा : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
सहारनपुर के जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में महिला को चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यम विकास योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार मांगने वाला न होकर रोजगार देने वाला हो। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 49 करोड़ रुपये की राशि के ऋण चेक वितरित किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना के तहत जिले के 582 युवा उद्यमी एवं 310 स्वयं सहायता समूहों को प्रतीकात्मक ऋण चेक दिए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के कारीगरों की कला का कोई सानी नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह इस योजना का लाभ उठाएं।

योजना के तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। 24 जनवरी को इस योजना के लिए पोर्टल लांच किया है, जिसमें अभी तक दो लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 30 हजार को योजना का लाभ दिया जा रहा है। सहारनपुर में भी योजना के तहत 4500 युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अभी तक 5100 युवाओं ने पोर्टल पर आवेदन किया है। इसमें से 4100 आवेदनों को बैंकों को भेजा गया है।
मंच पर मुख्यमंत्री से ऋण चेक पाने वाले लाभार्थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे, जिनमें आतिश को ड्राइक्लीनर के लिए 3.11 लाख रुपये, मोनिका को फुटवियर उद्योग के लिए पांच लाख रुपये, जितेंद्र को पेंट हाउस के लिए पांच लाख रुपये, वीरपाल सिंह को इलेक्ट्रिकल वर्क्स के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया। इसके अलावा अंकित सैनी को डिजिटल स्टूडियो के लिए पांच लाख रुपये, रीतु देवी को अचार उद्योग के लिए पांच लाख रुपये, मीनाक्षी को आटा चक्की के लिए पांच लाख रुपये, मनीषा देवी को टेलरिंग वर्क्स के लिए पांच लाख रुपये, साक्षी को ब्यूटी पार्लर के लिए पांच लाख रुपये, सुमित सैनी को मोबाइल रिपेयरिंग के लिए पांच लाख रुपये, आनंद भाटिया को सीसीटीवी कैमरा सर्विस के लिए पांच लाख रुपये के चेक दिए गए। इसके अलावा ओडीओपी टूलकिट योजना के तहत इकराम मलिक, महताब, अशोक कुमार, रमेश कुमार, सुशील कुमार को टूलकिट वितरित की।
- मुख्यमंत्री ने किया स्टॉल का निरीक्षण
जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभर्थियों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए, जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 मार्च से तीन दिवसीय मेला आयोजित होगा। लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, विधानपरिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर के जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में महिला को चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें