सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही ऋण वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हों, लेकिन उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे। युवाओं को ऋण बांटे, उद्यमियों और बेटियों की सुरक्षा का अहसास दिलाया।
खिलाड़ियों के लिए तैयार हो रहे स्पोर्ट कॉलेज पर भी बेबाकी से बोले। महानगर में होने वाले जलभराव को भी संबोधन का हिस्सा बनाकर आम जनता को संदेश दिया कि यहां की हर समस्या उनके जेहन में है, जिसका समाधान कराया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने 1:57 पर संबोधन शुरू किया। करीब 29 मिनट तक चले संबोधन में कहा कि कुंभ और होली के सफल आयोजन के बाद यहां आया हूं। सहारनपुर में आते ही यहां के उद्यमी और किसानों ने काफी कुछ सीखने को मिलता है। एक ऊर्जा प्रदान होती है। युवाओं को साधते हुए कहा कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय किसी समय में कल्पना था, लेकिन अब विवि में कक्षाएं भी चल रहीं हैं। कुछ साल बाद इसकी अपनी विशेष पहचान होगी।
पर्यटकों को लेकर कहा कि सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी-सर्दी और बरसात में कोई परेशानी न हो। खिलाड़ियों को साधते हुए कहा कि पिछली सरकार से स्पोर्ट कॉलेज बन रहा था, लेकिन पूरा ही नहीं हुआ। हमने इसे पूरा किया और जल्द ही कक्षाएं भी शुरू होंगीं। मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कहा कि यह महानगर स्मार्ट सिटी है, स्मार्ट सिटी जैसा दिखना चाहिए, जो कमी है उसे भी दूर किया जाएगा। योगी ने महानगर की दशकों पुरानी समस्या बस स्टैंड का भी जिक्र छेड़ा। कहा कि यहां बस स्टैंड सबसे बड़ी समस्या थी, उसे भी दूर करा दिया गया।
सभागार में मौजूद लोगों का उत्साह देखकर योगी जलभराव की समस्या का जिक्र करने से भी नहीं चूके। कहा कि मुझे पता है कि यहां कुछ स्थानों पर जलभराव होता है। अगले एक-दो साल में उसका स्थाई समाधान करा दिया जाएगा। इस पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
n पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं के बीच पहुंचें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि आपके क्षेत्र से जितने भी युवा पुलिस में भर्ती हुए हैं उनके बीच जाइए। ट्रेनिंग में जाने से पहले उनकी बातों को सुनें। उन्हें अहसास दिलाए कि सरकार उनके साथ है। यहां रिश्वतखोरी नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवा भर्ती होते हैं, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनें।
n बुलंदशहर के परिवार ने कमाए लाखों : मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज और आसपास के जिलों ने भी आतिथ्य संस्कार का संदेश दिया। किसी ने फोटोग्राफी तो किसी ने चाय की दुकान और नाविक का काम कर लाखों रुपये कमाए। बुलंदशहर के एक व्यक्ति ने फोटोग्राफी की और तुरंत फोटो निकालकर दिए। जब उससे पूछा गया कि कितने रुपये कमा लेते हो तो बताया कि एक दिन लाखों की आमदनी होती है। कुंभ धर्मलाभ के साथ-साथ लोगों के रोजगार का जरिया भी बना।
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मान चिन्ह भेंट करते केबीनेट मंत- फोटो : mathura
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मान चिन्ह भेंट करते केबीनेट मंत- फोटो : mathura