फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवक की हत्या कर झोपड़ी में जलाया, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। पाजराना गांव के रहने वाले तारिक (28) की हत्या कर शव को झोपड़ी में जला दिया। मृतक के भाई दानिश ने तहरीर देकर गांव के ही नवाब समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उसके भाई को साक्ष्य मिटाने के लिए झोपड़ी में जलाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
तारिक अपने खेत में लगे ट्यूबवेल के पास अस्थायी झोपड़ी बनाकर रात में वहीं रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात तारिक हमेशा की तरह झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आसपास के किसान जिन्हें रात के समय सिंचाई करनी थी, उन्होंने आग की लपटें उठती देख शोर मचाया और मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तारिक की मौत हो चुकी थी और उसका शरीर बुरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई दानिश ने आरोप लगाया कि गांव का नवाब उनसे बिना वजह रंजिश रखता था। रात में नवाब अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और तारिक की हत्या कर दी। दानिश ने तीनों के खिलाफ हत्या और साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नवाब पुत्र सूबेद्दीन व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें