फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का न्यौता देने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 04 Mar 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल को कुछ इस तरह से ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में टपरी-नागल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक अमीन और उसके साथी सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। अमीन अपने दो साथियों को साथ लेकर बाइक से अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। हादसे में अमीन का दूसरा साथी और दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


कोतवाली देवबंद क्षेत्र के मुकरबा निवासी 30 वर्षीय रवि पुत्र नरसिंह अमीन और 26 वर्षीय प्रदीप पुत्र बाबूराम सफाई कर्मचारी था। रविवार की दोपहर दोनों गांव के ही अपने साथी सुकेश सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर शादी के कार्ड बांटने शहर जा रहे थे।

11 मार्च को रवि की शादी होनी थी। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी-नागल मार्ग पर टपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक उनकी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस प्रदीप, रवि और सुकेश तथा दूसरी बाइक पर सवार जनपद मुजफ्फरनगर के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी अंकित (24 वर्ष) पुत्र सियाराम और कमल (25) पुत्र मुकेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप और रवि को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना का पता चलते ही रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

शादी की खुशियां मातम में बदली 
सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में अमीन की मौत का पता चलते ही परिजनों से पहले गांव मुकरबा के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रवि की 11 मार्च को शादी होनी थी। उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रवि सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह का रिश्तेदार था। 

हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाती जान 
सहारनपुर। हादसे में प्रदीप की जान सिर में गंभीर चोट आने के कारण गई। इसी तरह रवि की भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हुई है। दोनों बाइकों पर सवार सभी पांचों लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर, प्रदीप और रवि ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

नहीं पहुंची डायल 100 और 108 एंबुलेंस 
सहारनपुर। दुर्घटना होते ही क्षेत्र के लोगों ने डायल 100 और 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी। मगर, मौके पर न तो डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और न ही 108 एंबुलेंस आई। देहात कोतवाली का एक कांस्टेबल थ्री व्हीलर में सभी को अस्पताल लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें