सहारनपुर (सहारनपुर)। यातायात पुलिस कर्मियों ने हार्ट अटैक होने से सड़क पर गिरे युवक को समय से अस्पताल पहुंचा दिया। इससे युवक की जान बच गई।
चौधरी चरण सिंह चौक पर यातायात ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अरविंद, होमगार्ड बद्रेश और ट्रैफिक वार्डन इरशाद मौजूद थे। तभी अचानक अस्पताल पुल पर एक्टिवा स्कूटर सवार अनूप गिर गया। लोगों की भीड़ लग गई। उसी समय कांस्टेबल अरविंद ने भागकर बिना समय गवाए युवक को होमगार्ड और ट्रैफिक वार्डन की मदद से गाड़ी में बैठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही ने उसका इलाज कराया। इससे युवक की स्थिति को चिकित्सकों ने नियंत्रण में कर लिया। चिकित्सकों का कहना था कि अगर 5 मिनट भी देर हो जाती तो युवक को बचाने मुश्किल हो जाता है। डॉक्टरों ने युवक को जबरदस्त अटैक के लक्षण बताए हैं। तुरंत इलाज मिलने से युवक जिंदगी खतरे से बाहर हो गई। सिपाही ने उनके परिजनों को सूचना दी। अनूप आरटीओ विभाग में ड्राइवर का भाई है।