फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से भरे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर से भरे ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक और उसके चालक को ग्रामीणों की भीड़ ने पीछा करने के बाद पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की शाम चार बजे हुआ। गांव जाटोवाला निवासी फरमान (28) पुत्र शमशाद गांव में हाईवे किनारे किसी काम से खड़ा था। इसी दौरान विकासनगर की तरफ से आए रसोई गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने फरमान को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े तब तक ट्रक को उसका चालक लेकर भाग निकला, जिसे ग्रामीणों ने पीछा करने पर गंदेवड़ में पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी मिर्जापुर अमरदीप लाल ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर मिलते ही हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें