फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर गन से हुई फायरिंग में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग में एयर गन के फायर से घायल हुए युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी सलमान चार जून की शाम अपनी छत पर एयरगन से फायरिंग कर रहा था। मोहल्ले निवासी इकबाल का पुत्र अजीम (24) तिरपाल बांधने छत पर गया था। इकबाल का आरोप है कि सलमान ने एयरगन से अजीम पर फायरिंग कर दी, एयरगन की एक गोली हाथ में लगी और दूसरी जांघ में लगी थी। जिसमें वह जख्मी हो गया। परिजनों ने घायल को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर हाथ की गोली तो निकाल दी, लेकिन जांघ की गोली नहीं निकली और शरीर में संक्रमण फैल गया, जिस कारण रविवार रात अजीम की मौत हो गई।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मोहल्ले में हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले हुई थी शादी
- परिजनों के मुताबिक अजीम की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। अजीम की मौत होने पर पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें