फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में छत्त से गिरने के बाद घायल विशाल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कालोनी में रविवार शाम करीब चार बजे एक युवक चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे मेरठ की ओर ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू ने बताया कि पड़ोस का ही एक युवक उनके बेटे विशाल (22) को जरूरी काम की बात कहते हुए घर से लेकर गया था। उन्होंने मना किया कि वह इस तरह घर न आया करें। लेकिन वह जबरन विशाल का हाथ पकड़कर ले गया। ये दोनों चौथी मंजिल की मुंडेर पर थे। इसी दौरान विशाल को धक्का दे दिया गया। इससे वह नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन यहां हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मगर उसकी जान नहीं बच सकी। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले साइकिल चोरी के एक मामले को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में विशाल को धक्का दे दिया। देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें