फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना थाना जनकपुरी क्षेत्र में देर शाम हुई। थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि जिला अस्पताल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर दामोदर कॉलोनी के पास देर शाम घटना हुई। बिहार के जनपद लखीसराय निवासी बबलू पुत्र बहादुर सहारनपुर में रहता था और मजदूरी करता था। मंगलवार की देर शाम वह दामोदर कालोनी के पीछे रेलवे ट्रेक पर चला गया। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। बबलू को ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ और चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने मोबाइल से नंबर लेकर मृतक के भाई सन्नी सूचना दी। थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह तक मृतक के परिजन सहारनपुर पहुंच जाएंगे।
संदिग्ध परिस्थितियाें में एक की मौत
सहारनपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शाहमदार में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
नगर कोतवाली प्रभारी सतेंद्र नागर ने बताया कि रात में मोहल्ला शाहमदार निवासी मेहताब (52) ने खाना खाया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में मेहताब को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पता लगने पर पुलिस के अलावा पूर्व मंत्री शायान मसूद ने अस्पताल और मृत के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें