देवबंद। भायला व कासिमपुर रेलवे फाटक के बीच ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का पंचनामा कराकर उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मोहल्ला मटकोटा निवासी तमीम (20) पुत्र दुल्ला मंगलवार रात में बाहर घूमने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद ही परिजनों को उसकी मौत होने की सूचना मिली। वह टहलने के लिए भायला फाटक की ओर गया था। इस दौरान वह दिल्ली की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नबंर पर था। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। देर रात में ही उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद