फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ही भाई के खून का प्यासा: इंजन हटाने को लेकर था विवाद, कहासुनी में छोटे ने धारदार हथियार से हमलाकर ली जान

Fri, 02 Sep 2022 08:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद (सहारनपुर)

सार

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम बनाई गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर की देवबंद कोतवाली क्षेत्र के घ्याना गांव में इंजन हटाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य नामजद आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम बनाई गई है।

विज्ञापन

देवबंद कोतवाली के गांव घ्याना निवासी नंदकिशोर (50) और राजकुमार दोनों सगे भाई हैं। इनमें कुछ दिनों से बंटवारे में हिस्से में आई जमीन में रखी चारा काटने की मशीन में लगे इंजन को हटाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार रात इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। छोटे भाई राजकुमार ने बेटे संजय और अंकित के साथ मिलकर नंद किशोर पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से नंदकिशोर गंभीर घायल हो गया। देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवबंद ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी की तहरीर पर राजकुमार, संजय, अंकित और सुलेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें