फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवती को बाजार में रोका, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई युवती को बाजार में एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि जबरन शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर युवक ने जातिसूचक टिप्पणी भी की। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे के खिलाफ एससीएसटी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि 10 सितंबर को बेटी अपनी भतीजी के साथ बाजार में सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक ने उसका पीछा किया। दोनों दुकान पर खरीदारी कर रही थीं, तभी युवक दुकान के अंदर पहुंच गया। उसने दुकानदार से रुपये न लेकर सामान देने की बात कही। इसके बाद युवक कुछ पैकेट लेकर युवती को देने लगा। युवती डरकर दुकान से बाहर निकली तो आरोपी युवक ने उसका पीछा किया और गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि युवक ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि शादी करना चाहता है और शादी के बाद उसे धर्म परिवर्तन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर जबरन उठाकर ले जाने की धमकी भी दी। घबराई युवती रोते हुए पास की दुकान में रुक गई। करीब आधे घंटे बाद गांव का ही एक युवक वहां से गुजरा। युवती ने उसे आवाज देकर मदद मांगी। आरोप है कि आरोपी ने युवक को भी रुपये का लालच दिया लेकिन उसने रुपये लेने से इनकार कर दोनों युवतियों का साथ दिया और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
युवती के पिता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आरोपी पिता व उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रविकांत पाराशर, सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें