फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची और खा लिया जहर

Thu, 29 Mar 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
युवती के घर जानकारी लेने पहुंचे पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी के घर पहुंची युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी उसे उठाकर अस्पताल ले गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर प्रेमी पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी राखी (22 वर्ष) मंगलवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे बाजार से सामान लेने के लिए घर निकली थी। बाजार जाने की बजाय युवती सीधे सरसावा जा पहुंची। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी देवी सिंह निवासी भिक्कनपुर ने बताया कि राखी लगभग साढ़े पांच बजे उसके पास सरसावा पहुंची।

राखी ने उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने नौकरी न होने और पैसे की कमी की बात कहते हुए फिलहाल शादी करने से मना कर दिया। जिससे राखी नाराज हो गई और उससे कहा कि वह तुरंत उससे शादी करे। उसकी मां उसे पीटती है अब वह घर नहीं जाएगी।
विज्ञापन


उसने उसे खूब समझाया। तो उसने पैसे का इंतजाम होने तक कुछ समय रुकने के लिए कहा। इसी पर राखी ने उसके सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने राखी को सरसावा के अस्पताल में भर्ती कराया।

रात में उसकी हालत और अधिक बिगड़ी तो देवी सिंह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और उसे भर्ती कराया। अस्पताल से राखी के परिजनों को फोन पर सूचना दी, लेकिन तब तक चिकित्सकों ने राखी को मृत घोषित कर दिया। राखी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि राखी को एक युवक और एक महिला अपने साथ ले गए थे। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में भी एक महिला और आरोपी युवक उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। राखी के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसका अंगूठा भी फटा हुआ है। उन्होंने महिला और आरोपी युवक पर हत्या की आशंका जताई है।

 मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
प्रेमिका की मौत के मामले में आरोपी प्रेमी देवी सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें