फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी से इन्कार पर युवक को पहनाई चप्पलों की माला

Sun, 07 Dec 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद। फतेहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक को शादी से इन्कार करना भारी पड़ गया। लड़की पक्ष के लोगों ने एक कमरे में बंद कर उसे चप्पलों की माला पहना दी। आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक का रिश्ता करीब एक वर्ष पहले देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती से तय हुआ था। शादी फरवरी में होनी थी। इसी बीच युवक ने युवती को देखने की इच्छा जताई। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद युवक परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा।
आरोप है कि युवती को देखने के बाद जब उसके परिजनों ने शादी की बात पक्की करने को कहा। बाद में युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसी बात से युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। उसे चप्पलों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। उसके साथ गाली-गलौज भी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने 30 सेकेंड की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो में कुछ युवक चप्पलों की माला पहनाकर गले में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों का समझौता भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें