फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार से युवक की मौत, दो माह से चल रहा था इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा अफगान। बुखार से पीड़ित युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका दो महीने से बुखार नहीं टूट रहा था। परिजनों का दावा है कि बुखार ने दिमाग पर अटैक किया, जिसकी वजह से सूफियान की मौत हुई है।
विज्ञापन

कस्बे में मोहल्ला बाढि़यान निवासी सूफियान मलिक (20) पुत्र सरफराज मलिक को करीब दो माह पूर्व बुखार आया। परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते सूफियान को जिला अस्पताल समेत अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद कोई आराम नहीं लगा। परिजनों ने सूफियान का उपचार बीते एक माह से इलाज हरियाणा के मुलाना अस्पताल में चला। शनिवार रात अचानक हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
पिता सरफराज का कहना है कि बुखार ने दिमाग पर वार किया। उधर, नकुड़ सीएचसी प्रभारी अमन गोपाल का कहना है की दिमागी बुखार कई कारणों से हो सकता है। कई बार सामान्य बुखार भी अधिक दिन तक रहने पर दिमागी बुखार का रूप ले लेता है। साफ तौर पर दिमागी बुखार कैसे हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें