मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात के समय विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ससुरालियों ने पकड़ लिया। प्रेमिका के ससुरालियों ने प्रेमी को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया और जमकर पिटाई की। किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।
बताया जाता है कि युवती का मिर्जापुर के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवती की शादी मिर्जापुर क्षेत्र के ही एक गांव में हो गई थी। प्रेमी आधी रात में अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया। इसी दौरान जाग होने पर प्रेमिका के ससुरालियों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए रस्सियों से बांध दिया।
इसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो में युवक रस्सी के सहारे उसके हाथों को ऊपर बांधकर उल्टा लटका दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास कुछ लोग नजर आ रहे हैं। युवक को उल्टा लटकाकर बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। युवक देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
जानकारी मिलने पर वे गांव पहुंचे, जहां मामले में समझौते के लिए बातचीत हुई। इस दौरान युवक को छोड़ने के बदले रुपये के लेनदेन की चर्चा भी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
उधर, सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि वीडियो कई दिन पुराना है और अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।