फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ के सामने युवक को पीटा

Fri, 09 Jan 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसकर एक युवक मारपीट की गई है। हमलावरों ने युवक को फोन कर बुलाया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र की पंजाबी बाग में वाल्मीकि बस्ती निवासी सचिन बिरला ने तहरीर देकर बताया कि छह जनवरी की रात राजकुमार नामक युवक ने मोबाइल से कॉल कर देहरादून चौक थाना जनकपुरी के पास बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि वहां पांच-छह युवक मौजूद थे। आरोप है कि सभी तमंचे, पिस्टल और धारदार हथियार लिए थे। युवकों को देखकर पीड़ित जान बचाकर भागा, जिस पर युवक कार से उसका पीछा करने लगे।
पीड़ित सचिन किसी तरह सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। आरोप है कि हमलावर वहां भी घुस आए और डॉक्टरों के सामने ही धारदार हथियारों से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोप है कि पीड़ित की सोने की चेन भी गायब हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने सागर, काक्का, शक्ति और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवकों के बीच मारपीट हो रही है। यह वीडियो 29 सेकेंड का है। मारपीट के दौरान इमरजेंसी स्टाफ ने युवकों को नहीं छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें