फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल बैंसला से जयपुर मिलने पहुंचा युवा गुर्जर महासभा

विज्ञापन
सहारनपुर से जयपुर पहुंचे अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। युवा गुर्जर महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्नल किरोडी सिंह बैंसला से उनके जयपुर स्थित आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने निमोनिया से पीड़ित होने के कारण उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और कई सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लोकेश गुर्जर एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह डोई ने कहा कि 27 फरवरी को राजस्थान केसरी के नाम से मशहूर विजय सिंह पथिक के जन्मदिन पर बांदीकुई में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर यशवीर सिंह और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राम अवतार बड़िया, रमेश गुर्जर, कर्म सिंह गुर्जर, दीपक चौधरी, कैलाश, मक्खन सिंह, आशीष गुर्जर, हरिराम बैंसला, हनुमान पोसवाल, सुभाष गुर्जर, धर्मवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें