सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सहारनपुर के व्यापारी, किसान नेता, राजनीति के जानकारी सहित सभी ने स्वागत योग्य कदम बताया है। बल्कि उनका यहां तक कहना था कि संसद में प्रस्ताव लाकर एक कानून बनाना चाहिए कि कोई दल दागियों को टिकट नहीं देंगे। सुप्रीम कोर्ट के पहल का जबरदस्त स्वागत किया गया है।
राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिल से स्वागत है। इसे गंभीरता से सभी दलों को लेना चाहिए। ये एक उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद अहम बात है। मतदाताओं के लिए सार्वजनिक तौर पर ये जानना बेहद जरूरी है कि किस पार्टी में कितने दागी हैं। वेबसाइट पर ब्योरा देना बेहद अच्छा है। ये काम तो वैसे पहले ही हो जाना चाहिए था।
प्रगतिशील किसान विनोद कुमार
किसान के साथ तो सभी दलों ने कमोवेश छलावा किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख ने राजनीति की ओर एक साफ तस्वीर पेश करने की ओर रास्ता दिखाया है। इसे सख्ती से लागू किया जाए और सभी दल अपने वेबसाइट पर दागियों का ब्योरा जारी करें। ताकि जनता देश में नई और साफ-सुथरी राजनीति की ओर अपना अहम कदम बढ़ा सके। किसान इस कदम से बेहद खुश है।
भाकियू महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर
व्यापारी सभी दलों को समान नजर से देखता है। कारोबार करना हमारा पेशा है। सरकारें कोई भी हों, लेकिन दल दागियों को क्यों टिकट देते हैं, यह पूछकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा मुद्दा उठाया है, जो हर एक ईमानदार मतदाता चाहता है। सराहनीय कदम। अब देखना ये होगा कि इस ओर कौन सा दल सबसे पहले अपना ब्यौरा सार्वजनिक कर लोगों के बीच आता है।
व्यापारी नेता विमल विरमानी
व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग
सुप्रीम कोर्ट ने नई राजनीति की दिशा में एक तरह से पहल की है। पार्टियों को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। होना भी चाहिए, पार्टियों को ये बताना चाहिए कि आखिर वे किस तरह से ईमानदार होकर चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव में वे कितने पाक छवि वाले लोगों को टिकट दे रही हैं। ताकि मतदान को लेकर नए क्रांति का सूत्रपात हो सके।
व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग
नैतिकता से दागी लोगों को टिकट नहीं देना चाहिए। पार्टियां अपने हार-जीत के आधार पर टिकट देती है। यदि दागियों को सांसद बनने से रोकना है तो इसके लिए एक कानून की बेहद आवश्यकता है। सुप्रीम कोर्ट का इस बाबत पूछे जाना अच्छी पहल है। संसद इस पर प्रस्ताव लाकर एक कानून बनाने की जरूरत है।
डा. पीके वार्ष्णेव, प्रोफेसर और राजनीति विशलेषक जेवी जैन कॉलेज, सहारनपुर
व्यापारी नेता राधेश्याम नांरग ।- फोटो : SAHARANPUR
व्यापारी नेता विमल विरमानी।- फोटो : SAHARANPUR
भाकियू के महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर।- फोटो : SAHARANPUR