फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवा दवा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
पुलिस चौकी पर विलाप करते आयुष के पिता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। गंगोह से वसूली करके बाइक द्वारा लौट रहे सहारनपुर के युवा दवा व्यापारी की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के जवाहर पार्क निवासी विजय गर्ग की सहारनपुर किशनपुरा में मेडिसिन एजेंसी है। प्रत्येक शुक्रवार को उनका पुत्र आयुष गर्ग वसूली करने आता था। शुक्रवार को भी आयुष वसूली करके गंगोह से बाइक द्वारा वापस आ रहा था, जैसे ही वह टिडौली गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इस कारण आयुष जमीन पर गिर पड़ा तथा उसके सिर में काफी चोट आई। पीछे से आ रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अंबेहटा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे तथा आयुष को चिकित्सक के यहां ले गए। जहां आयुष (34) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना आयुष के परिजनों को दी गई, जिसके बाद उसके पिता अन्य परिजनों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचे।
आयुष अपने पिता का इकलौता बेटा था। आयुष के पिता विजय गर्ग ने बताया कि आयुष के चार साल का एक बेटा है। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आयुष ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें