फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहीं लगाने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर, घर बैठे अपडेट करें मोबाइल नंबर

Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब आवेदक घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इससे उनका समय की बचत होगी। चालान के मैसेज भी समय पर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि अब मोबाइल नंबर को अपडेट कराना बेहद आसान हो गया है। आवेदक को सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वाहन संबंधित ऑनलाइन सेवाओं के लिए चयन करें। वाहन संबंधी सर्विस पर क्लिक करें। राज्य का विकल्प चुने। कार्यालय का चयन करें, जहां पर वाहन रजिस्टर्ड है। इसके बाद प्रोसीड पर क्लिक कर अपने पेज पर जाए। इस पर परिवहन विभाग की ओर से प्रदान की जा रही सेवाओं की सूची दिखेगी।
सूची के अंत में प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना है। स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहे सभी आईकोन में से मोबाइल नंबर अपडेट को चुने। वाहन पंजीयन संख्या को भरें और चेचिस संख्या के अंतिम पांच अंकों को भरकर सत्यापित जानकारी पर क्लिक करें। इसके बाद शो डिटेल्स आप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालने के बाद ओटीपी मिलेगा, जिसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। चालान, प्रदूषण, बीमा, फिटनेस संबंधित अलर्ट मेसेज भी आसानी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें