फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शांत स्वभाव में अधिकारियों को कड़ा संदेश दे दिए योगी

Tue, 05 Aug 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी की योजनाओं का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शांत स्वभाव में अधिकारियों को कड़ा संदेश दे दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज को लेकर आने वाली शिकायतों पर आपत्ति जताई और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसी तरह आईजीआरएस पोर्टल पर लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पहुंचने के बाद सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधियों से विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए। इसके साथ ही यह भी जाना कि अधिकारियों के साथ सामांजस्य में कोई समस्या तो नहीं है। जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पर्यटन, नगर विकास और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मंडल के अधिकारियों की जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक ली। समीक्षा बैठक से पहले अधिकारियों को भी पसीने छूटे हुए थे कि कोई लापरवाही न हो जाए। हालांकि समीक्षा बैठक शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को कहा। आपके यहां से लगातार शिकायतें मिल रही है।
व्यवस्थाएं ठीक कर लीजिए, दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए। विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि टोल फ्री नंबर रिसीव किया जाए। किसी तरह की शिकायत मिली तो ठीक नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों से कहा कि नशा तस्करी पर लगाम लगाई जाए और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। इसी तरह आईजीआरएस पोर्टल को लेकर कहा कि शिकायतकर्ता संतुष्ट होना चाहिए। अगर वह संतुष्ट नहीं है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने तीनों जिलों की विधानसभा वार समीक्षा की। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने किसी को डांट फटकारने की बजाय उसे दिशा-निर्देश देते हुए सचेत किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, नगर विकास विभाग और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें