फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक समझाया है पर अब होगी कार्रवाई

Fri, 14 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रेफिक सिस्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए समझाया, जागरूक किया, हेलमेट पहनने और दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न चलने की अपील की।
विज्ञापन


फिर भी दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका। एक सप्ताह में हुईं दुर्घटनाओं में एक दर्जन जानें चली गईं। इसको देखते हुए अब पुलिस यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराएगी और कार्रवाई करेगी।

एक सप्ताह में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिनमें दो बड़ी दुर्घटनाएं शामिल हैं जिसमें ट्रैक्टर पर सवार तीन मजदूरों की एक साथ मौत हुई और बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक पर दो से अधिक सवारियां चलने, तेज रफ्तार और हेलमेट न लगाने से आठ मौतें हो चुकीं हैं। यातायात के नियमों को ताक पर रखने के चलते लोगों की जानें जा रही हैं।

जबकि यातायात पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया, नुक्कड़ नाटक किए गए, लोगों को समझाया, हेलमेट पहनने के फायदे बताए। फिर भी दुर्घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ गईं।

इस स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस अब सख्ती बरतने एवं कार्रवाई करने करने के लिए अभियान चलाएगी। हेलमेट न पहनने वालों एवं ट्रिपल राइडिंग करने वालों के चालान किए जाएंगे, जुर्माना वसूल किया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक यातायात ओमवीर सिंह का कहना है कि लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने में शर्म महसूस होती है। हेलमेट पहनने में तो इगो प्राब्लम आ जाती है।

इसके लिए अब फिर से अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। लोगों को हर हाल में अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत होना होगा। नियमों का पालन कराने के लिए और सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें