फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सर्वर डाउन, ग्राहकों का हंगामा

Fri, 14 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैंक में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बैंक शाखाएं पांच दिनों के बाद खुलने के बाद भी उपभोक्ताओं को मायूस होना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ता घंटों तक कतारों में लगे रहे। ऐसे में उन्होंने कई शाखाओं में हंगामा भी किया।
विज्ञापन


   बैंकों में कई दिनों तक लगातार अवकाश चल रहा था। बैंक शाखाएं बृहस्पतिवार को पांच दिनों के बाद खुली। बैंक खुलते ही शाखाओं में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

स्थिति यह रही कि शाखाएं खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन बैंकों में सर्वर डाउन रहने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


   भारी भीड़ और बैंक सेवाएं ठप रहने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा भी किया। कोर्ट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक, घंटाघर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, हकीकत नगर स्थित बैंक ऑफ बडौदा समेत विभिन्न शाखाओं में ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें