फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के लिए यमुना किनारे बनाया था अस्थायी पुल, प्रशासन ने ध्वस्त कराया

Mon, 04 Feb 2019 12:08 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
यमुना किनारे अस्थायी पुल ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरसावा  (सहारनपुर)। रेत से लदे वाहनों के आवागमन के लिए यमुना नदी किनारे बनाया गया अस्थायी पुल पुलिस प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि जब पुलिस प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची, तो खनन में प्रयोग होने वाली जेसीबी और अन्य मशीनें तथा वाहनों को खनन माफिया ने वहां से हटवा दिया था।  
विज्ञापन

सरसावा के शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में यमुना नदी किनारे खेत से रेत उठाने की अनुमति की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा था। इतना ही नहीं यमुना से खनिज सामग्री ले जाने के लिए यमुना नदी की धारा को रोककर पुल तक बना लिया था। मामला सुर्खियों में आने पर रविवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर परमानंद झा, जिला खान अधिकारी पंकज सिंह, सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर, सरसावा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ ग्राम झरौली पहुंचे। वहां यमुना के घाट की स्थिति का जायजा लिया।  
एसडीएम सदर परमानंद झा ने कहा कि यमुना नदी की जलधारा को रोककर रास्ता बनाया गया है जो एनजीटी के नियमों की अवहेलना है। हाईवे अथॉरिटी की जेसीबी मशीनें मंगाकर खनन माफिया द्वारा बनाए गए अवैध पुल को ध्वस्त करा दिया गया। किसी विरोध की आशंका को देखते हुए सीओ नकुड़ के नेतृत्व में पुलिस मौजूद रही, लेकिन कोई विरोध नहीं हुआ। वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीण चंद्रपाल, सुलेमान, रवि, सुग्गन, नावेद, जहीर आदि ने कहा कि जिस स्थान पर खनन हो रहा है वह जमीन राजस्व रिकार्ड में शमशान भूमि के नाम दर्ज है। जहां प्रशासन का फोकस ग्राम झरौली के खनन पट्टो पर रहा। वहीं अधिकारियों के झरौली में होने के बावजूद ग्राम ढीक्का में यमुना से रेत का अवैध खनन होता रहा।  
विज्ञापन


खान अधिकारी पीके सिंह ने बताया नदी की धारा को अवरुद्ध करके खनन के लिए पुल/ रास्ता बनाना गलत है। जबकि रेत खनन करने के लिए जेसीबी मशीनों एवं परिवहन के लिए डंपरो तथा ट्रकों एवं ट्रालियों का प्रयोग करने के सवाल पर खान अधिकारी चुप्पी साध गए। खान अधिकारी इस बात का भी जवाब नहीं दे पाए कि जब सब कुछ सही है तो खनन करने वाले मौके से फरार क्यों हो गए।  
क्या लीक हो गई थी सूचना  
पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार सुबह झरौली गांव में यमुना
 किनारे कार्रवाई की गई। वहां से रोजाना ही अवैध खनन होता था, लेकिन जब टीम पहुंची, तब तक वहां से जेसीबी सहित अन्य वाहन हटा लिए गए थे। जाहिर होता है कि खनन माफिया की पैठ गहरी है, जिसे पुलिस प्रशासन की कार्रवाई होने से पहले ही सूचना मिल जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें