फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलेसीमिया मुक्त अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट ने रविवार को अपना चौथा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान दस से अधिक बार रक्तदान करने वालों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान का दायरा बढ़ाने के लिए वेबसाइट लांच की गई। साथ ही थैलेसीमिया मुक्त अभियान की शुरूआत की गई, जिसका मकसद थैलेसीमिया के नए मरीजों को पैदा होने से रोकना है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एफबीडीट्रस्ट डॉट कॉम नाम से वेबसाइट लांच की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज ने बताया कि वेबसाइट को लांच करने का मकसद अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है। डॉ. कर्ण सिंह सैनी ने कहा कि सहारनपुर के युवाओं का संगठन जिस तरह से बिना किसी भेदभाव के मानवीयता की खातिर एकजुट हुआ है, वह भविष्य के लिए शुभ संकेत है। सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए जो अभियान शुरू किया गया है, वह सराहनीय है। पद्मश्री भारत भूषण ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों की सोच को सराहा। उन्होंने भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश दहिया ने कहा कि किसी को जीवनदान देने से बड़ा कोई काम नहीं है और एफबीडी इसे पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है। कार्यक्रम में पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, रविंद्र सिंह जोरा, मौलवी फरीद, मुकेश शर्मा, डॉ. एके चौधरी, तरुण प्रकाश भोला, पंकज पांचाल, आशीष रोहिला, आनंद भाटिया, अर्जुन शर्मा, डॉ. दिनेश वर्मा, पार्थ माहेश्वरी, सिद्धार्थ बंसल, आकाश पांचाल, अंकित यादव, नितिन सैनी, विनोद चौहान, राजीव सैनी, अमित जैन, योगेश पंवार, विनय सैनी, अभयराज, विकास पंवार, कार्तिक वत्स, जतिन सैनी, कुलदीप रोड, कुनाल सैनी, सुमित माहेश्वरी, हार्दिक वर्मा, देव कुमार, अमित त्यागी, डॉ. नीतू राणा, डॉ. नीता यादव, पूनम काम्बोज, सोनिया कपूर, रीता गुप्ता, श्रेया गुप्ता, बबीता सैनी, भरत कोहली, सोनिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें