फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे सेंटर कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। बाइक सवार बदमाश शनिवार रात सरसावा रोड स्थित एक्सरे सेंटर से तमंचे के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक्सरे प्रिंटर, नगदी व मोबाइल लूट ले गए। बदमाश पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने शीघ्र ख़ुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सरसावा रोड स्थित एक्सरे सेंटर संचालक विपिन वर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे उसके सेंटर पर एक्सरे टेक्निशियन सुधीर व फार्मेसिस्ट नितिन मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश तमंचा लहराते हुए सेंटर में घुस आए और दोनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने करीब सात लाख़ रुपये के एक्सरे प्रिंटर, सेंटर पर रख़े 65 हजार रुपये, तीन मोबाइल लूट लिये। बदमाश जाते वक्त सीसीटावी की डीवीआर लेकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। दोनों कर्मचारियों ने घटना की जानकारी संचालक व पुलिस को दी। सीओ अरविंद पुंडीर, इंस्पेक्टर केपी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।
पीड़ित सेंटर संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा आसपास के सीसीटीवी की फुटेज ली जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें