फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए खरीदे 48 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय चुनाव प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। नामांकन पत्रों की खरीद के दूसरे दिन रविवार को जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 48 नामांकन पत्र खरीदे गए। शनिवार को 10 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। नामांकन पत्र तीन एवं चार अप्रैल को जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदने की व्यवस्था कलक्ट्रेट में की गई है। जनपद में जिला पंचायत के 49 वार्ड हैं। जिला पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए एक निर्वाचन अधिकारी और 12 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डिप्टी कलक्टर और निर्वाचन अधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि रविवार को जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 48 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इनमें आरक्षित श्रेणी के वार्डों में 29 और अनारक्षित श्रेेणी के लिए 19 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। शनिवार को 10 नामांकन पत्र खरीदे गए थे।
विज्ञापन

अब तक खरीदे जिपं सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र
वार्ड संख्या -------- नामांकन पत्र
02 -------------------- 03
06 -------------------- 02
07 -------------------- 03
13 -------------------- 01
20 -------------------- 01
22 -------------------- 04
24 -------------------- 02
25 -------------------- 02
26 -------------------- 04
27 -------------------- 03
29 -------------------- 02
32 -------------------- 03
37 -------------------- 05
39 -------------------- 02
40 -------------------- 01
41 -------------------- 01
43 -------------------- 02
44 -------------------- 01
45 -------------------- 01
47 -------------------- 04
49 -------------------- 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें