सहारनपुर। जूनियर एवं सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपद की बालक एवं बालिकाओं की अलग-अलग टीम गठित की जानी हैं। चयन ट्रायल तीन मार्च की पूर्वाह्न 11 बजे से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं की जूनियर और सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता छह और सात मार्च को नोएडा में होनी है, जबकि बालकों की सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 12 से 14 मार्च तक होगी। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जनपद के बालक और बालिका पहलवानों का चयन किया जाना है, जिसका ट्रायल तीन मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में होगा। जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2001 से 31 दिसंबर 2003 के मध्य होना चाहिए। 2004 की जन्मतिथि के खिलाड़ियों को मेडिकल एवं पारिवारिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सब जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2005 के मध्य होना चाहिए। 2006 की जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल एवं पारिवारिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को आधार कार्ड और आयु प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति प्रस्तुत करनी होगी
खोखो का चयन ट्रायल आज
जिला खोखो संघ के अध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि 54 वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला खोखो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम गठित की जानी है। प्रदेशीय चयन प्रतियोगिता तीन मार्च की सुबह दस बजे बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में जनपद से चार बालक और चार बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है, जिसके लिए ट्रायल एक मार्च को अपराह्न तीन बजे डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की मूल और छाया प्रति लेकर पहुंचें।