फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में आज से चलेंगी कक्षा पांच तक की कक्षाएं

विज्ञापन
पटेल मिल स्थित प्राथमिक विद्यालय। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर करीब 11 माह के अंतराल के बाद परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं आज से पुन: शुरू हो रही हैं। बच्चों को विद्यालयों के प्रति आकर्षित करने के लिए शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिनमें विद्यालयों को सुंदर बनाने तथा फूल मालाएं पहनाकर या फूल भेंटकर बच्चों का स्वागत करना शामिल है।
विज्ञापन

जनपद में 1604 परिषदीय विद्यालय हैं, इनमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की संख्या करीब 80 हजार है। कोरोना के चलते विद्यालय मार्च 2020 से बंद चल रहे हैं, मगर अब शासन ने कोविड-19 से बचाव की शर्तों के साथ विद्यालय खोलने के आदेश जारी किए हैं, इनके अनुपालन में जनपद में भी विद्यालय खोलने की तैयारी है। विद्यालयों में शौचालय और भवनों को दुरुस्त कराने के साथ ही रंगाई-पुताई कराई गई हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई गई हैं। यहां तक की शौचालयों की बाहरी दीवारें भी सुंदर बनाई गई हैं।
नगर क्षेत्र के ज्ञान गढ़ में स्थिति प्राथमिक विद्यालय में पुराने शौचालय को तोड़कर नया शौचालय बनाया। पूरे भवन की मरम्मत के साथ ही रंगाई-पुताई की है। गेट भी नया बनाया है, इससे विद्यालय सुंदर नजर आ रहा है। पटेल मिल स्थित विद्यालय परिसर को गमलों से सजाया । मगर कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं, जहां रविवार तक कोई तैयारी नहीं की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में रविवार तक निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां सोमवार से कक्षाएं संचालित होने की संभावना ना के बराबर है, क्योंकि अधिकांश कक्षों में निर्माण सामग्री रखी गई है।
विज्ञापन

करीब 11 माह बाद विद्यालयों में पहुंचने वाले पांचवीं तक के बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए उनका स्वागत फूल मालाओं से करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालयों को सुंदर और आकर्षक बनाने तथा एक मार्च को विद्यालयों को गुब्बारों आदि से सजाने को भी कहा है।
- रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।

प्राथमिक विद्यालय ज्ञानागढ़ में बना शौचालय।- फोटो : SAHARANPUR

पटेल मिल स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर।- फोटो : SAHARANPUR

रंगाई-पुताई कर सजाया गया गांव ज्ञानागढ़ का प्राथमिक विद्यालय।- फोटो : SAHARANPUR

एक मार्च से शुरू हो रही पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए बच्चों के स्वागत में सजा बोर्ड।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें