फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

विज्ञापन
राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी काली मन्दिर में नवरात्रि पर मॉ भगवती का दुधाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों और घरों में लोगों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही राधा विहार स्थित मंदिर में मां काली का दूध से अभिषेक कराया। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने दूध और पंचामृत से मां काली को महास्नान कराया। उन्होंने कहा कि मां भगवती प्रकृति को संतुलित कर सृष्टि का कल्याण करती हैं। नवरात्र में मां दुर्गा नौ रूपों की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल मिलता है। मां जगदंबा अपने भक्त के मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती हैं। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, सागर गुप्ता, अश्वनी कांबोज, सोनिया, बबली, बबीता, ललतेश, वर्षा मौजूद रहे। वहीं, तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, दुर्गा मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री हरि मंदिर सहित अनेक मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। लोगों ने शाम को आरती कर व्रत खोला। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें