चिलकाना के गांव पटना में मूर्ति स्थापना से पूर्व आरती करती महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
मां दुर्गा और क्षेत्रपाल की पूजा संपन्न
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव पटना के नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना के लिए चल रही पांच दिवसीय पूजा के दूसरे दिन मां दुर्गा तथा क्षेत्रपाल की पूजा का आयोजन हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पंडित आचार्य रोहित वशिष्ठ, पंडित अनिल शर्मा, पंडित अंकुर दीक्षित, पंडित रामबीर शर्मा, पंडित दीपक शर्मा ने कलश पूजन किया। इसके बाद क्षेत्रपाल, मां दुर्गा की पूजा तथा आरती हुई। आयोजन में राकेश सैनी, अमित उपाध्याय, श्याम सिंह सैनी, हुकम सिंह, श्याम लाल, बृजेश संजीव, संदीप, विकास, अमन, भूरा, जोगेंद्र, काका आदि रहे। संवाद