फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 5.27 से 7.26 तक करें महालक्ष्मी का पूजन

विज्ञापन
ीवानी कचहरी तिराहे पर दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिये मूर्ति खरीदती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाम 5.27 से 7.26 तक करें महालक्ष्मी का पूजन
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली पर स्थिर लग्न में महालक्ष्मी का पूजन विशेष लाभ वाला है। स्थिर लग्न का समय शनिवार शाम 5:27 बजे से शाम 7:26 तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस दौरान महालक्ष्मी, गणेशजी और हनुमानजी की पूजा करना अति उत्तम माना गया है।
शनिवार दोपहर 2:18 बजे से अमावस्या शुरू होगी, जो रविवार को सुबह 10:37 बजे तक रहेगी। अमावस्या में ही दीपावली पूजन किया जाता है। बालाजी धाम के संस्थापक पंडित अतुल जोशी के मुताबिक महालक्ष्मी का पूजन शाम 5:27 बजे से 7:26 बजे तक स्थिर लग्न में होने से शुभ रहेगा। छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी और बड़ी दीपावली का संयोग शनिवार को होने से खास है। इस दिन हनुमान जयंती भी रहेगी। इसलिए दीपावली में हनुमानजी की पूजा, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड भी कर सकते हैं। गणेश जी एवं लक्ष्मी का पूजन स्थिर लग्न जैसे वृष लग्न, सिंह लग्न, कुंभ लग्न, वृश्चिक लग्न में कर सकते हैं।
विज्ञापन

आचार्य अमित के मुताबिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पूजन के लिहाज से सुबह 8:16 बजे से 9:34 तक शुभ चौघड़िया है तो दोपहर 12:11 बजे से 1:30 बजे दोपहर तक चर की चौघड़िया और दोपहर 1:30 बजे से 2:48 बजे तक लाभ की चौघड़िया रहेगी। उसके बाद 2:48 बजे से अपराह्न 4:07 बजे तक अमृत चौघड़िया शुभ रहेगी। शाम 5:26 बजे से शाम 7:07 बजे तक लाभ की चौघड़िया में पूजन करने का विशेष महत्व है। वहीं, निशीथ काल रात्रि 8:08 बजे से 10:51 बजे तक रहेगा। महानिशा काल 10:51 बजे से रात्रि 1:33 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें पूजन
पूजा के स्थान पर कलश पर महालक्ष्मी को विराजित कर उनका पूजन करना चाहिए। गणेश, कलश, वरुण, कुबेर, इंद्र, विष्णु का पूजन करना चाहिए। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी के मंत्र का जाप कर सकते हैं। जैसे ऊं ह्रीं श्री ह्रीं महालक्ष्मयै नम: और ऊं श्री महालक्ष्मी नम:। इस दौरान श्री सूक्त, कनकधारा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम भी कर सकते हैं।

कोर्ट रोड़ पर दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिये मूर्ति खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी पर दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिये मूर्ति खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें