फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां आमजन को बताएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा जिला कार्यसमिति की कार्यशाला में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि भाजपा ने हर वर्ग के हित में कार्य कराए हैं, उनको लेकर जनता के बीच पहुंच बढ़ाएं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में तीन सत्र चले। पहले सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा रहे, जबकि दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता जिला प्रभारी सतपाल और तीसरे सत्र में जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी मुख्य वक्ता रहे। तीनों ही सत्र में फोकस इसी बात पर रहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं और कोरोना काल में लोगों की मदद की गई है, उसका आमजन को पता होना चाहिए। उन्होेंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सहारनपुर में विश्वविद्यालय की सौगात मिली है। बाईपास, सड़कों के चौड़ीकरण हुए हैं। स्मार्ट सिटी, पेयजल से संबंधित विकास कार्य हुए हैं। आयुष्मान कार्ड योजना से लोगों को मुफ्त इलाज मिला है।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल जुड्डा, विधायक ब्रिजेश सिंह, किरत सिंह, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, शिवराज रोड, गौरव राणा, पवन संवई, विरेंद्र पुंडीर, राधेश्याम शर्मा, विजेंद्र चौधरी, अजीत राणा, यशवंत राणा, सतपाल चौधरी, जितेंद्र जागलान, संदीप शर्मा, विपिन भारती, संजय राणा, ओमपाल सैनी विपिन चौधरी और पवन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें