फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से ट्रेन के जरिये सहारनपुर पहुंचे श्रमिक

विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची गोधरा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवार को गुजरात से स्पेशल ट्रेन से बड़ी संख्या में जिले सहित कई इलाकों के श्रमिक सहारनपुर पहुंच गए। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें यहां से क्वारंटीन सेंटरों के लिए भेजा। यदि इन लोगों को कोई परेशानी होती है तो उनके सैंपल भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन

गुजरात के गोधरा से चली स्पेशल ट्रेन रविवार को दोपहर करीब तीन बजे यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें 500 से अधिक प्रवासी श्रमिक सवार थे। ट्रेन के आने से पूर्व ही रेलवे के अलावा पुलिस-प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्टेशन पर अलर्ट रहे। एक-एक श्रमिक की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन रहने की हिदायत दी और बसों से घर भिजवाने की व्यवस्था की। सहारनपुर सहित इनमें आगरा, कासगंज, नेपाल के श्रमिक भी शामिल थे। रेलवे स्टेशन पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा सहित रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जाना था आगरा, पहुंचे सहारनपुर
सहारनपुर। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में कई श्रमिक ऐसे थे, जो आगरा और मथुरा के रहने वाले थे। आगरा निवासी श्रमिक नेत्रपाल और राम कुमार यादव ने बताया कि वह गोधरा से आएं, लेकिन उन्हें आगरा रेलवे स्टेशन पर उतरना था। आगरा रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी, लेकिन उन्हें ट्रेन से उतरने नहीं दिया। उन्हें वहां के अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन से उतरने दिया जाएगा। यहां सिर्फ ट्रेन का स्टाफ बदला जा रहा है। दोनों श्रमिकों ने कहा प्रशासन की व्यवस्था ठीक नहीं है। अगर उन्हें आगरा रेलवे स्टेशन पर उतरने दिया जाता तो वह अब सहारनपुर नहीं पहुंचते। सरकार को हर जिले में स्टाप बनाना चाहिए ताकि वहां के लोग ट्रेन रुकने पर उतरकर अपने घर जा सकें और बसों में सफर करने को मजबूर न हो। ऐसा करने से श्रमिकों के अलावा सरकार की परेशानी भी दूर हो जाएगी।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची गोधरा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये परिवारो की थर्मल स्क्रनिंग करत- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची गोधरा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये मजदूर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें