फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पैदल चलकर हिमाचल से बेहट पहुंचे मजदूर

विज्ञापन
सहारनपुर: बेहट में हिमाचल से पैदल चल कर पहुंचे बदायूं के मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। हिमाचल प्रदेश से पैदल चले बदायूं के 11 मजदूर तीन दिन में बेहट पहुंचे हैं। उनके पैरों में छाले पड़े थे और भूख से हाल बेहाल था। थाना प्रभारी मिर्जापुर ने उन्हें राधा स्वामी सत्संग पिलखनी भिजवाया, जहां से उन्हें हरियाणा की खिजराबाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए। हरियाणा प्रशासन इन मजदूरों की घर पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

मजदूर ओमकार, जितेंद्र, राजबीर, ब्रजकिशोर, दयाराम, मुकुटपाल, नेत्रपाल, प्रमोद, रामअवतार, रोहताश और ऋषिपाल ने बताया कि वह सभी बदायूं के रहने वाले है। उन्हें 19 मार्च को ठेकेदार हिमाचल प्रदेश के बद्दी काम के लिए लेकर गया था। लॉक डाउन होने पर ठेकेदार तो वहां से निकल आया और वह सभी वहीं फंसे रह गए। जब तक उन पर राशन व पैसे रहे तब तक वह वहां पड़े रहे। जब उनके पास राशन और पैसे खत्म हो गए, तो उन्हें किसी की मदद नहीं मिली। तीन दिन पहले वह वहां से बदायूं के लिए चल दिए। क्राइम मीटिंग से वापस लौट रहे थाना प्रभारी मिर्जापुर ने इन्हें ट्रैक्टर-ट्राली से बेहट पहुंचाया। जहां से खाना खिलाकर पिलखनी भेजा।
थाना प्रभारी मिर्जापुर विरेशपाल गिरी ने बताया यह सभी मजदूर हरियाणा से होते हुए यूपी में आए थे, इसलिए शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी को हरियाणा के थाना खिजराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हरियाणा से ही इन सभी मजदूरों की घर वापसी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें