फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन वार्डों में एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वार्ड दो, 16 और 40 में एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। रविवार को महापौर डॉ. अजय कुमार ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं देना है। सड़क, सीवर और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती हैं और नगर निगम सहारनपुर इन तीनों चीजों पर गंभीरता से काम कर रहा है। विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी और शहर को एक आदर्श शहर बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन

जिन कार्यों का शुभारंभ किया गया उनमें सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जलापूर्ति के लिए 35 एचपी क्षमता के पंप की स्थापना शामिल है। इस दौरान पार्षद सुनील पंवार, पार्षद सुलेख चंद व पार्षद राजेंद्र कोहली ने विकास कार्यों को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रोहताश, अजय वशिष्ठ, हनी वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें